फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में दाखिले की दौड़ आज से, ऑनलाइन आवेदन का मौका तीन मार्च तक

Fri, 03 Feb 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के तहत ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के विभिन्न डिग्री प्रोग्राम, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले की विंडो शुक्रवार से खुलने जा रही है। ऑनलाइन दाखिला विंडो में आवेदन करने का मौका तीन मार्च तक होगा।
विज्ञापन



खास बात ये है कि पहली बार ग्रेजुएशन प्रोग्राम में संस्कृत भाषा एक विषय के रूप में शामिल हो रही है। इसके अलावा ट्रेवल एंड टूरिज्म में बीए ऑनर्स प्रोग्राम में भी पढ़ाई का मौका मिलेगा।


जामिया के कुलपति प्रो. तलत अहमद के मुताबिक, बीटेक व बीई के बाद अब विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले की विंडो ओपन हो रही है। विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के साथ होटल मैनेजमेंट, ट्रेवल एंड टूरिज्म में बीए ऑनर्स कोर्स शुरू हो रहा है।
विज्ञापन



इसके अलावा मास्टर डिग्री प्रोग्राम में वेस्ट एशियन स्ट्डीज में इंटरनेशनल रिलेशन, टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट और एलएलएम एग्जीक्यूटिव कोर्स हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स व डिप्लोमा दो साल के होंगे, जबकि ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम चार वर्षीय होगा। इसके अलावा बीडीएस कोर्स में भी दाखिला विंडो शुरू हो गई है। बता दें कि इससे पहले बीटेक व बीई प्रोग्राम में दाखिले की रेस शुरू हो चुकी है।


कश्मीरी छात्रों के लिए दो-दो सीटें
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के तहत इस बार सभी डिग्री, डिप्लोमा प्रोग्राम के हर कोर्स मेें दो-दो सीटें कश्मीरी छात्रों के लिए आरक्षित हैं। इसमेें कश्मीरी माइग्रेंट और कश्मीर में रह रहे अन्य छात्रों के लिए अलग-अलग आरक्षण है।


हेल्पडेस्क से मिलेगी छात्रों को राहत
जामिया प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया समेत अन्य दिक्कतों के लिए हेल्पडेस्क भी शुरू कर दी गई है। छात्र admission2017@jmi.ac.in पर ईमेल भेजने के साथ 9836219994, 9836289994 और 9836319994 पर सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस समय के दौरान फोन कर मदद मांग सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें