फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए बनने को अब केवल ऑनलाइन आवेदन

Thu, 02 Feb 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
online apply
विज्ञापन
चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवेदन पत्र अब केवल ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसकी आवेदन प्रक्रिया छह फरवरी से शुरू होने जा रही है। पहली बार द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया(आईसीएआई) ने ओएमआर से आवेदन प्रक्रिया बंद की है।
विज्ञापन


आईसीएआई की ओर से कॉमन प्रॉफिशिएंसी टेस्ट(सीपीटी) और इंटरमीडिएट प्रोफिशिएंसी कोर्स(आईपीसी) की आवेदन प्रक्रिया पहली बार केवल ऑनलाइन की गई है। आईसीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छह फरवरी से 27 फरवरी तक आवेदन होंगे।

इसके बाद 27 फरवरी से छह मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने वालों को 600 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। आईपीसी और फाइनल एग्जाम देने वाले हिंदी माध्यम के छात्र अपने प्रश्नों के जवाब हिंदी में भी लिख सकेंगे। आईसीएआई की ओर से मई में देश के 171 शहरों में एग्जाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यह है ऑनलाइन आवेदन का शुल्क
आईपीसी : सिंगल ग्रुप यूनिट 1-8(1500 रुपये), दोनों ग्रुप यूनिट 9 तक(2700 रुपये)
फाइनल एग्जाम : सिंगल ग्रुप(1800 रुपये), दोनों ग्रुप(3300 रुपये)

कंपनी सेक्रेटरी एग्जाम जून में
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया(आईसीएसआई) की ओर से कंप्यूटर आधारित फाउंडेशन प्रोग्राम का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसकी परीक्षाएं तीन व चार जून को आयोजित की जाएंगी। पेपर 1 और पेपर 2 तीन जून को और पेपर 3 और पेपर 4 चार जून को आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षाएं एक जून से नौ जून तक चलेंगी जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षाएं एक जून से दस जून तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


यह है आईसीएआई की वेबसाइट : www.icai.org
यह है आईसीएसआई की वेबसाइट : www.icsi.edu
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें