फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता लिए बिना चल रहे स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्कूल
विज्ञापन
सरकार से मान्यता प्राप्त होने का इंतजार कर रहे स्कूल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में पहली बार मान्यता के लिए स्कूल संबंधित कागजात पूरा कर 31 अगस्त तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, जिन स्कूलों ने मान्यता का नवीनीकरण अब तक नहीं कराया है और स्कूल चल रहे हैं वे भी तय समय सीमा में आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करा दें।

जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2015-16 में मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है, लेकिन तय शर्तें न पूरी करने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया है। अब दोबारा आवेदन करना होगा। डीएम ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को किसी भी कीमत पर न चलने देने की चेतावनी दी। अगर बिना मान्यता के स्कूल चलते पाए गए तो उनके प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें