फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 9वीं-11वीं में नहीं होगा ओटीबीए

Fri, 03 Feb 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में अब 9वीं-11वीं में ओटीबीए (ओपन टेक्सट बेस्ड असेसमेंट) खुली किताब पर आधारित मूल्यांकन नहीं होगा। सीबीएसई ने अप्रैल में शुरू होने वाले नए सत्र 2017-18 से इसे वापस लेने का फैसला किया है। इसे वापस लिए जाने के पीछे ये तर्क दिया जा रहा है कि इससे वांछित उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं हुई।
विज्ञापन



वहीं हित धारकों से भी इसको लेकर बेहतर फीडबैक नहीं मिला। ऐसे में सीबीएसई ने अपनी गवर्निंग बॉडी में इस व्यवस्था को वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया है। सीबीएसई ने वर्ष 2014 में ओपन टेक्सट आधारित मूल्यांकन सिस्टम को 9वीं में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस व सोशल साइंस में शुरू किया था। बाद में 11वीं के तीन विषयों अर्थशास्त्र, बॉयोलॉजी, भूगोल में इसकी शुरुआत की गई थी। इस असेसमेंट के लिए स्कूलों की ओर से पहले ही छात्रों को केस स्टडी, फॉर्मूला व आर्टिकल, कार्टून और चित्र बताए जाने की व्यवस्था है।



इस सामग्री मेें से 10 अंकों के दो से तीन प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद इससे प्राप्त सफलता के आधार पर 12वीं तक इसे विस्तार दिया जाना था, लेकिन 12वीं में इसे विस्तार नहीं दिए जाने के बाद कयास लगने लगे थे कि यह व्यवस्था समाप्त हो सकती है। अब बोर्ड के फैसले के बाद लगाए जा रहे कयास पर विराम लग गया है। सीबीएसई की ओर से ओटीबीए व्यवस्था वापस लिए जाने की जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। इसे शुरू करने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य यह था कि बच्चे विषयों का गहराई से अध्ययन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें