सेक्टर - 125 स्थिति एमिटी विश्वविद्यालय में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी और डेल ईएमसी की तरफ से बृहस्पतिवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय कॉनफ्लुएंस 2017 का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ अमेरिका की मशीन इंटेलिजेंस रिसर्च लैब के निदेशक डॉ. अजीत अब्राहम, डेल्फ्ट विश्वविद्यालय ऑफ टेकभनोलॉजी नीदरलैंड के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. जैन वैनदेनबर्ग आदि ने किया। इस कार्यक्रम के लिए पूरे विश्व से 539 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 149 शोध पत्र का चुनाव किया गया है।
इसके साथ एमिटी विश्वविद्यालय और वाशिंगटन के मशीन इंटेलिजेंस रिसर्च लैब के मध्य समझौता पत्र हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर मशीन इंटेलिजेंस रिसर्च लैब अमेरिका के निदेशक डॉक्टर अजीत अब्राहम को प्रोफेसरशिप को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।