फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं लिस्ट के दाखिले खत्म, मेरिट में मिलेंगे सीमित मौके

Sat, 23 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
। दिल्ली विश्वविद्यालय की 5वीं व अंतिम कटऑफ लिस्ट के दाखिले शुक्रवार को समाप्त हो गए। अंतिम दिन कॉलेजों में दाखिले के लिए भीड़ कुछ कम रही। पांचवीं कट ऑफ में भी कुछ कॉलेजों के कुछ कोर्सेज में दाखिले रद्द हुए हैं। इस कारण से कुछ छात्रों का मेरिट स्तर पर होने वाले दाखिलों में चांस लग सकता है।
विज्ञापन


हालांकि दाखिले के यह अवसर बेहद सीमित होंगे। अब कॉलेज दाखिले का डाटा एकत्रित कर रहे हैं, जिससे कि शनिवार को कोर्स व कैटेगरी के मुताबिक खाली सीटों की जानकारी जारी की जा सके।   दूसरी ओर, पहली कट ऑफ के बाद से जारी ऑनलाइन फीस भुगतान की समस्या अब भी जारी है।

ऑनलाइन फीस को लेकर छात्र फीस भुगतान नहीं हो पाने की शिकायत कर रहे हैं। शुरुआत से डीयू प्रशासन के पास ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनकी फीस दो बार खाते से कट गई। हालांकि इस पर प्रशासन पहले ही साफ कर चुका है कि यदि दो बार फीस कट जाए तो वह फीस रिफंड करने के लिए प्रशासन को ईमेल कर सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए छात्र को अपने नाम, फॉर्म नंबर, पंजीकृत ई-मेलआईडी, कॉलेज व कोर्स केनाम, फीस भुगतान की तिथि व बैंक केनाम की जानकारी को preeti.arora@idbi.co.in, neeraj.nishant@idbi.co.in, bajaj.priyanka@idbi.co.in पर भेजना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें