इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजिज ने दिल्ली और नोएडा के लगभग 500 अभावग्रस्त बच्चों के उत्थान के लिए ज्ञान शक्ति विद्यालय (स्कूल-ऑफ्टर-स्कूल) के साथ बृहस्पतिवार को एक समझौता किया।
विज्ञापन
इस समझौते का उद्देश्य अपनी मूलभूत शैक्षिक-आर्थिक आवश्यकताओं से वंचित लोगों को शिक्षा व कौशल प्रदान करना है। इंटेक्स टेक्नोलॉजिज की सीएसआर प्रोजेक्ट हेड ईशित बंसल ने बताया कि इंटेक्स टेक्नोलॉजिज ने सार्वजनिक कल्याण को बढ़ावा देनेे और लोगों को सशक्त बनाने पर लक्षित समाज निर्माण पहलों को सक्रियतापूर्वक सहयोग देने की हमेशा से कोशिश की है।