फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास में दस लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना

Thu, 27 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत के कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि जल्द से जल्द देश के सभी नौजवान कौशल विकास के क्षेत्र में निपुण बनें और युवाओं में नौकरी हासिल करने की बजाए नौकरी प्रदान करने की भावना पैदा हो, जिससे बेरोजगारी की समस्या पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन


रूडी बुधवार को गुड़गांव एनएच-8 स्थित सेफ लॉजिस्टिक पार्क में सेफएजुकेट संस्थान में कार्यक्रम का उद्घाटन करने आए थे। रूडी ने सेफएजुकेट कंटेनर स्कूल का भी उद्घाटन किया। रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत पूर्व कौशल को मान्यता कार्यक्रम के माध्यम से सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास करती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की दस लाख से अधिक लोगों के आंकलन और उन्हें प्रमाणित करने की योजना है।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि एनएसडीसी का लक्ष्य है कि देश में कौशल को विश्वस्तरीय मानकों पर विकसित किया जाए। इसके लिए हमें बड़े स्तर पर औद्योगिक भागीदारी, पाठ्यक्रम और गुणवत्ता की जरूरत है। ई-कामर्स का उद्योग बढ़ने से उच्चस्तरीय लॉजिस्टिक्स और ऐसे लोगों की आवश्यकता बढ़ी है जो पर्याप्त रूप से इस उद्योग के लिए प्रशिक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें