हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 मई से घोषित होना शुरू हो जाएगा। सबसे पहले 10 वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। उसके बाद 12 वीं एवं ओपन स्कूल के नतीजे आएंगे। इसके लिए हरियाणा बोर्ड ने ऑनलाइन फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका जांच का कार्य एक दो दिन में पूरा हो जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप पर 12 मई को परिणाम घोषित होने का मैसेज सामने आने के बाद बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इतना जल्दी परिणाम घोषित नहीं किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम को एक साथ भी घोषित नहीं किया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने बताया कि 20 मई से परीक्षा परिणाम आने की शुरुआत हो जाएगी। पहले 10वीं के नतीजे आएंगे। इसके बाद 12वीं के नतीजे घोषित होंगे। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर चल रही सूचनाएं गलत हैं।