अग्रवाल कॉलेज की एनएसएस इकाई ने शनिवार को युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली। रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने कहा कि मतदान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा ही राष्ट्र के भावी निर्माता हैं, इसलिए उनका जागरूक होना अनिवार्य है।
इस मौके पर स्वयंसेवक दारू से न नोट से, सरकार बनेगी वोट से, छोड़ो सारे काम, चलो करें मतदान, लोकतंत्र की यही पहचान-मत मतदाता और मतदान जैसे स्लोगन लिखी पट्टी हाथ में लिए हुए थे। इस मौके पर एनएसएस अधिकारी रितु, डॉ. रेखा सैन विशेष तौर पर मौजूद थीं।