पानी बचाने के लिए बड़ौली ग्राम पंचायत ने सरपंच संतोष देवी और पंच अन्नु वशिष्ठ के नेतृत्व में रविवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव की महिलाएं व पंचों ने घर-घर जाकर सभी से पानी बचाने का आग्रह किया।
सुबह के वक्त लोग गांव में एकत्र हुए और हाथों में पट्टिकाएं लेकर नारे लगाते हुए पूरे गांव में घूमकर पानी बचाने की अपील की। सरपंच संतोष देवी ने कहा कि अभियान का मकसद लोगों को पानी की कीमत समझाना है ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
भूमि जल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले पानी जमीन में 60 फुट तक मिल जाता था लेकिन पानी का कारोबार करने वाली एजेंसियां भूमिगत जल का नाजायज दोहन करके मुनाफा कमाने में लगी हुई हैं जिससे जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है।
इसे हम सब को मिलकर रोकने की जरूरत है। इस मौके पर नेहपाल चन्दीला, सीमा वशिष्ठ, हर्ष वशिष्ठ, हर किशन प्रदीप कुमार, संतोष चंदीला, बिज्जे, महेश, जगदीश, महेंद्री कपिल, अनुप, साहिल, सुधा, मोनिका, रिति, किरन, सरोज, शकुंतला, पूनम, मितलेश, नीतू, शुलेंद्र, धीरू, निरोज, संजीव आदि मौजूद थे।