जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, 6 मार्च को दिल्ली पुलिस ने संगम विहार इलाके में रहने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान भी चलाया था। इस साल जनवरी में, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।
इस सप्ताह की शुरुआत में, दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक की थी। जिसमें देश में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ अभियान के तहत बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने के उपायों को तेज करने का निर्णय लिया गया था।
एलजी ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वह प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए एक आउटरीच कार्यक्रम शुरू करें ताकि कर्मचारियों और घरेलू सहायकों के अलावा निर्माण श्रमिकों सहित श्रमिकों की सुरक्षा के हित में उनके सत्यापन के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके।