फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-62 के नामी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज जेएसएस के गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में छुपाकर लगाए गए कैमरे पकड़े जाने पर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। कैमरा तीन छात्राओं के कमरे के बाथरूम में वाशबेसिन के ऊपर लगा था।
विज्ञापन


छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और दोस्तों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी और हंगामा किया। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्राओं की अश्लील क्लिप बनाने की बात से पुलिस इनकार नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-62 के सी ब्लॉक स्थित जेएसएस कॉलेज में तीन हॉस्टल हैं। इनमें दो छात्राओं के और एक छात्रों का हॉस्टल है। छात्राओं के हॉस्टल में 52 कमरों में करीब 150 छात्राएं रहती हैं।
विज्ञापन

अश्लील क्लिपिंग बनाए जाने की आशंका

कॉलेज के चीफ एडमिनेस्ट्रेटर बीके गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक कमरे में तीन लड़कियां रहती हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे कॉलेज प्रशासन को एक छात्रा ने जानकारी दी कि कमरे के बाथरूम में वाशबेसिन के ऊपर एक कैमरा लगा है।

बाथरूम में छात्रा को शक होने पर उसने ध्यान से देखा तो वह तीन इंच लंबा कैमरा ऐसे लगा था कि किसी को शक न हो। पूरे कॉलेज में जब यह खबर फैली तो वहां सनसनी फैल गई। सैकड़ों छात्र-छात्राएं कॉलेज ग्राउंड पर आ गए और नारेबाजी करने लगे।

करीब दस बजे कॉलेज प्रशासन से सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक बजे तक छात्र प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य टीएन नागपाल के जांच के आश्वासन के बाद छात्रों को शांत किया जा सका। मामले में चीफ वार्डन की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारी पुलिस फोर्स सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

छात्रावास के सभी कमरों की जांच कराई जा रही है। जिससे कि किसी और कमरे में इस तरह का कोई हिडन कैमरा हो तो पकड़ा जा सके। - बीके गुप्ता, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफीसर, जेएसएस कॉलेज

छात्राओं के हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा मिलना बेहद गंभीर अपराध है। इसकी जांच प्रमुखता से जल्द से जल्द कराई जाएगी। - विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय, नोएडा

छात्रा ने तोड़ा कैमरा और मेमोरी कार्ड
बाथरूम में हिडन कैमरा पाए जाने के बाद भयभीत छात्रा ने तुरंत उस कैमरे को तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शी छात्राओं के मुताबिक कैमरा करीब तीन इंच का था। वीडियो क्लिपिंग बनने से सहमी हुई छात्रा ने पहले मेमोरी कार्ड को नष्ट किया, इसके बाद कैमरे को तोड़ा।

वार्डन पर लगाया बदतमीजी का आरोप
छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए बनाए गए हॉस्टल की महिला वार्डन पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। छात्राओं के मुताबिक जब इसकी सूचना वार्डन को दी गई तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बदतमीजी की।
विज्ञापन

मामले के पीछे बड़ा रैकेट!

हॉस्टल में हिडन कैमरा पाए जाने के पीछे बड़ा रैकेट हो सकता है। आशंका है कि लड़कियों की अश्लील क्लिप बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना उद्देश्य रहा हो। छात्रों ने आशंका जताई है कि हो सकता है यह काम पिछले दो साल से चल रहा हो, जिसका पता अब जाकर चला है। साथ ही वीडियो क्लिपिंग बाजार में बेचे जाने की संभावना भी जताई है।

पुरुष कर्मचारी आते जाते रहते थे
लड़कियों के इस हॉस्टल में विभिन्न कार्यों से पुरुष कर्मचारी आते-जाते रहते थे। छात्राओं ने इसकी शिकायत भी कि थी कि हॉस्टल में सिर्फ महिलाओं के प्रवेश की अनुमति हो। इसके बावजूद पुरुष कर्मचारियों का आना-जाना जारी रहा। विद्यार्थियों के मुताबिक प्लंबर समेत अन्य कार्यों के लिए पुरुष कर्मचारी आते थे। जिसके कारण उनको बहुत दिक्कत होती थी।

विधायक ने संभाला मोर्चा
छात्राओं के हॉस्टल में हिडन कैमरा लगे होने की सूचना मिलते ही नोएडा की नवनिर्वाचित विधायक विमला बाथम कॉलेज पहुंचीं। पूरे मामले की जानकारी ली।

विधायक ने कॉलेज प्रबंधन से बात की। उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि प्रबंधन को ऐसी घटना रोकने के पूरे इंतजाम करने चाहिए थे। दूर दराज से छात्राएं यहां पढ़ने आई हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। अभिभावकों ने विश्वास करके ही यहां अपने बच्चों को भेजा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

कमेटी की गठित
कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराने के लिए प्रोफेसर डॉ. मीरा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी मामले की जांच कर दोषियों का पता लगाने की कोशिश करेगी। साथ ही सभी कमरों की समय-समय पर जांच कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें