शकरपुर इलाके में मंगलवार को तीन युवकों ने नौकरी की तलाश में मथुरा से आई युवती से गैंगरेप किया। आरोपियों ने बढ़िया सैलरी दिलाने का झांसा देकर उसे लक्ष्मी नगर इंटरव्यू के लिए बुलाया।
कंपनी के ऑफिस ले जाने की बात कर तीनों उसे एक फ्लैट ले गए और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन छोड़कर फरार हो गए।
बाद में बड़ी बहन के साथ शकरपुर थाने पहुंची पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय सुधा (बदला हुआ नाम) वृद्ध माता-पिता के साथ मथुरा (यूपी) में रहती है।