फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी गाड़ी नहीं ओला कैब से घूमिए सूरजकुंड मेला

Tue, 17 Jan 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला 2017 में ट्रेफिक व्यवस्‍था को और सुचारू बनाने के लिए मेलार्थियों को ओला कैब की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जाएगी। नगर निगम मुख्यालय में निगमायुक्त व स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनल गोयल ने ओला कैब अधिकारियों के बैठक की और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। ताकि स्मार्ट सिटी की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुगम किया जा सके।
विज्ञापन



बैठक में कार्यकारी अभियन्ता रमेश बंसल, एडवाईजर एनके कटारा, विनोद गुलाटी, ओला कैब के वाइस प्रेसीडेंट अरविंद सिंघाटिया मौजूद थे। बैठक में अधिकारियों ने फरीदाबाद शहर की यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए अनेक सुझाव दिए और स्मार्ट ट्रैफिक आवागमन के अनेक मुख्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया।


निगमायुक्त ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ओला कैब के अधिकारी को प्रथम तीन योजनाओं पर कार्य करने के लिए के लिए परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले के दौरान शहर के प्रत्येक कोने से कैब उपलब्ध करवाई जाए ताकि मेला पर्यटक/दर्शक अपनी गाडिय़ों का कम से कम इस्तेमाल करें। अधिकारियों/कर्मचारियों को रियायती दरों पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने अंत में कैब अधिकारी को यह भी सुझाव दिया कि जल्द से जल्द एक ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया जाए जिससे शहर की जनता को ट्रैफिक मूवमेंट की पूरी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें