फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में डालने आए थे डकैती, एक शख्स की काटी उंगलियां

Thu, 03 Mar 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में बदमाशों ने डकैती डालने की कोशिश की। पैसे जमा करने आये एक व्यक्ति पर छह बदमाशों ने जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


बदमाश दफ्तर के गेट पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर अंदर घुसे गए थे। ऑफिस के अंदर बदमाशों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया, जहां उस व्यक्ति की दो उंगलियां कट गई। पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

राकेश मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में लोन की रकम जमा करने आए थे। डकैती डालने के इरादे से बुधवार शाम 5:30 बजे  6 बदमाश गार्ड के साथ मारपीट कर ऑफिसर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने वहां मौजूद राकेश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


बचाव करते समय राकेश के हाथ की दो उंगलियां कट गई। कंपनी में मौजूद लोगों ने तभी पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने दफ्तर का गेट अंदर से बंद कर लिया। सूचना मिलने के करीब 25 मिनट बाद सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूरी घटना कंपनी के भीतर और मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाश डकैती की घटना को अंजाम देने में विफल हुए हैं। पूरी घटना की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें