फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन: सोशल मीडिया पर गूंजी छात्रों की पुकार, फोटो और वीडियो वायरल

Mon, 16 Dec 2019 07:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
जामिया हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी छात्रों की पुकार गूंज रही है। दिल्ली की घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो देखकर हर कोई अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। इसे लेकर देशभर के विवि के विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है। रविवार रात दिल्ली के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विवि में हंगामा हुआ। सोमवार सुबह से लखनऊ, अलीगढ़ सहित कई राज्यों के विवि परिसरों में छात्रों का प्रदर्शन जारी है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में भी कई विवि के विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति यह रही कि सोशल मीडिया पर सोमवार को दिनभर हैशटेग के साथ सीएएप्रोटेस्ट ट्रेंडिंग में रहा। दोपहर बाद ट्विटर पर हैशटेग ‘आई सपोर्ट दिल्ली पुलिस’ और हैशटेग ‘हिंदू अगेंस्ट सीएबी’ सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहा। लगभग सभी ट्रेंड को मिलाकर एक लाख से ज्यादा पोस्ट सोशल मीडिया पर अब तक आ चुकी हैं।   
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जामिया विवि परिसर से भी तमाम वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की सभी सीमाओं को लांघकर छात्रों पर जानलेवा हमला किया है। इन वीडियो को साझा करते हुए कई हजार लोगों ने दिल्ली पुलिस से सवाल किए हैं। इनके अलावा मीडिया पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में भी सोशल मीडिया पर एक प्रकार से जंग छिड़ी हुई है।  

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया की वजह से बवाल को बल मिला है। सोमवार को दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली खबरों, फोटो या वीडियो आदि को सही न समझें। न ही किसी के भी बहकावे में आएं। नागरिकता संशोधन विधेयक देश के नागरिकों के खिलाफ नहीं है। इस कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे देश के लोगों को किसी भी प्रकार का खतरा हो। अब दिल्ली पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय है। बताया जा रहा है कि पुलिस उन तमाम मैसेज और पोस्ट की निगरानी कर रही है, जिनके जरिये हिंसा को बढ़ावा मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन सबके बीच सोमवार को दिनभर जामिया विवि के बाहर प्रदर्शन को भी छात्रों ने फेसबुक और ट्विटर पर लाइव किया। अलग-अलग स्लोगन के साथ उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। अन्य राज्यों के छात्र संगठनों की ओर से भी हैशटैग चलाए गए। सोशल मीडिया पर जामिया के विद्यार्थियों की पोस्ट लाइक करने पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी ट्रोल हो गए। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को टैग करते हुए लोग जामिया के समर्थन में आने के लिए कह रहे थे। हालांकि शाहरुख ने यूनिवर्सिटी के वर्तमान हालात पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें