जगदलपुर के स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों को अनोखी परंपरा कराई गई। डिमरापाल के एनाटॉमी विभाग में नवप्रवेशित सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों का कैडेवरिक शपथ दिलायी गयी है।
जगदलपुर के स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल के एनाटॉमी विभाग में नवप्रवेशित सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों का कैडेवरिक शपथ दिलायी गयी। कैडेवरिक शपथ का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैडेवर के प्रति सम्मान, गरिमा के साथ व्यवहार करने और कैडेवर की निजता और गोपनीयता का सम्मान कराना होता है।
विज्ञापन
चिकित्सीय शिक्षा में कैडेवर को प्रथम एनाटॉमी शिक्षक माना गया है। कैडेवरिक शपथ में कडेवर के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। उनके महान और साहसिक बलिदान के लिए कृतज्ञता प्रकट की गयी। उनके परिवार के साहसिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर समस्त छात्र- छात्राए एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बीथिका नेल कमार, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर हुसैन बाबू शेख, प्रदशक डॉ आदर्श पटेल, शिवांगी बाजपेयी और कर्मचारी थे।