फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गले पर रेजर और पेट में पेचकस लगाकर कैब चालक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
-किशनगढ़ इलाके की घटना, पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
किशनगढ़ इलाके में कैब चलाने वाले एक चालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। सवारियों को छोड़कर लौट रहे चालक के गले पर रेजर और पेट में पेसकस लगाकर बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित 38 साल का अजब सिंह परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते हैं और पांच साल से ऑनलाइन कैब प्लेटफॉर्म पर गाड़ी चलाते हैं। किशनगढ़ थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि 28 जुलाई की रात वह दो सवारियों को हरि नगर आश्रम से मुनिरका स्थित अनुपम रेस्तरां के पास छोड़ने गए थे। रात करीब 11.30 बजे सवारियों को उतारने के बाद वह कार लेकर जाने लगे। तभी एक युवक ने चालक की तरफ से उसका दरवाजा खोला और मदनगीरी जाने की बात कही। उनके मना करने पर आरोपी ने मोबाइल फोन मांगा। इंकार करने पर उसने रेजर निकालकर चालक के गले पर रख दिया। इसी दौरान उसका दूसरा साथी दूसरी तरफ से कार में बैठ गया और ड्राइवर के पेट पर पेचकस लगा दिया। दोनों ने चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाइल फोन और शर्ट की जेब से आठ सौ रुपये लूट लिए। घबराए चालक रास्ते में एक अन्य टैक्सी चालक की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें