फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर में कैब चालक की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 20 Feb 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर में रहने वाले कैब चालक की लेन-देन के चक्कर में पीट-पीट कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मानेसर थाना पुलिस पिता के बयान पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महेन्द्र गढ़ के रसूलपुर का रहने वाला बंटी (24)आईएमटी मानेसर में रहकर दो साल से टैक्सी चलाता है। मानेसर थाना पुलिस को उसका शव शुक्रवार ताज नगर रेलवे स्टेशन के पास मिला।

पुलिस ने उसके पिता  किशन कुमार के बयान पर वेद निवासी खोह, महेन्द्र निवासी खोह, विजय, दीपक, निनकू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस ने शनिवार को चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मानेसर थाने प्रभारी के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


अब तक की छानबीन में पैसे के लेन-देन की बात सामले आ रही है। पुलिस आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। कैब चालक की हुई हत्या के बाद आस-पास रहने वाले लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें