फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टैक्सी चालक ने TMC सांसद से की बदसलूकी, बीच सड़क उतारा

Thu, 20 Apr 2017 10:51 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
Saumitra Khan
विज्ञापन
मेरू टैक्सी चालक ने दिल्ली आ रहे तृणमूल कांग्रेस सांसद सौमित्र खान के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि सांसद को चिलचिलाती धूप में बीच सड़क पर उतार किया। सांसद ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर की।
विज्ञापन


 इसके बाद थाने में लिखित शिकायत देने की बात कहकर सांसद अपने सरकारी आवास पर चले गए। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए टैक्सी चालक को हिरासत में ले लिया। देर रात तक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद सौमित्र खान 174 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। सांसद बुधवार को कोलकाता से दिल्ली आ रहे थे। उन्होंने एयरपोर्ट से नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास के लिए मेरू की टैक्सी किराये पर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद को लगी झपकी, आंख खुली तो पहुंच गया 11 म‌ूर्त‌ि रोड

आरोप है कि टैक्सी चालक एयरपोर्ट से टैक्सी को सीधा नॉर्थ एवेन्यू लाने के बजाय आरटीआर और मोतीबाग होते हुए ला रहा था। इस दौरान सांसद को झपकी लग गई थी। सांसद सौमित्र की जब आंख खुली, तो उस समय वे 11 मूर्ति रोड पर पहुंच गए थे।

उन्होंने टैक्सी दूसरी तरफ से ले जाने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर टैक्सी चालक पवन कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उसने सांसद को 11 मूर्ति पर ही बीच सड़क पर उतार दिया।

उन्होंने इसकी शिकायत 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। चाणक्यपुरी थाने की टीम मौके पर पहुंची और सांसद को टैक्सी से उनके सरकारी आवास पहुंचवाया। उन्होंने बाद में शिकायत थाने पहुंचाने की बात कही।

उधर, चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने टैक्सी चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। चालक का कहना है कि जाम की आशंका के चलते वह टैक्सी को मोतीबाग की तरफ से ला रहा था। उसे लगा कि धौलाकुआं पर जाम मिलेगा। देर शाम तक चाणक्यपुरी थाना पुलिस सांसद की शिकायत का इंतजार कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें