फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: कैब ड्राइवर ने जबरन शराब पिलाने की कोशिश की, इंकार करने पर चालक के भाई ने की दरिंदगी

Sat, 28 Apr 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करने वाली महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चालक महिला को कार में बैठाकर जारचा थाना क्षेत्र के गांव में ले गया और उसने अपने फुफेरे भाई के साथ महि को नशे की हालत में छोड़ दिया।

विज्ञापन


यहां कैब चालक के भाई ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। महिला ने देर रात यूपी 100 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 8 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।        

एसपी देहात सुनीति और सीओ दादरी निशांक शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मूलरूप से मेरठ निवासी महिला नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करती है। महिला विवाहित है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसने सेक्टर 126 से शाम साढ़े 4 बजे कैब सूरजपुर के लिए बुक की थी।

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

कैब अशोक लोहिया निवासी औरंगाबाद बुलंदशहर चला रहा था और उसकी बुआ का लड़का प्रवीण उर्फ पिंटू कार में बैठा था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया और उसे लेकर जारचा थाना क्षेत्र के गांव दयानगर के जंगल में ले गए।

यहां कैब चालक अशोक पीड़िता व प्रवीण को छोड़कर चला गया। इसके बाद प्रवीण ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान पीड़िता पर नशीली कोल्डड्रिंक का असर था। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कैब वैगन आर भी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें