फरीदाबाद मेट्रो मोड़ के सामने कैब में लिफ्ट देने के नाम पर युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खबर है कि कैब में लिफ्ट देने के बाद चालक ने पिस्टल दिखाकर युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
सैनिक कॉलोनी पहुंचते ही युवती किसी तरह आरोपी चालक के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाकर भाग गई। युवती ने महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
फिलहाल महिला थाना एनआईटी ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवती द्वारा बताए गए रास्ते की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।