फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में एक बार फिर छात्र कर रहे प्रदर्शन, बीती रात किया था पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव

Sat, 21 Dec 2019 02:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को एक बार फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र विश्वविद्यालय के गेट के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


उनकी मांग है कि इस कानून को वापस लिया जाए और जामिया के अंदर पुलिस ने जो बर्बरता की उसके खिलाफ जांच हो और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो। 

छात्रों ने शुक्रवार रात को किया था पुलिस मुख्यालय का घेराव
नागरिकता कानून और जामिया के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया समेत कई विश्वविद्यालयों के छात्र व प्रोफेसर शुक्रवार रात एक बार फिर पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। देर रात तक प्रदर्शनकारी छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही थी।

विज्ञापन

छात्र दिल्ली गेट में शुक्रवार को हिरासत में लिए गए छात्रों व लोगों को रिहा करने व घायलों से मिलने देने की मांग कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया था।

प्रदर्शनकारी छात्र शुक्रवार रात नौ बजे पुलिस मुख्यालय के सामने जुटने लगे थे। शुरू में 15 से 20 छात्र पहुंचे थे। बाद में छात्रों की संख्या बढ़ती गई। बताया जा रहा है कि जो छात्र इंडिया गेट पर पहुंचे तो वे रात के समय इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय की तरफ चल दिए।

आईटीओ पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस मुख्यालय के सामने बैठ गए थे। हालांकि देर रात तक विकास मार्ग व आईटीओ पर ट्रैफिक सुचारु रूप से चल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें