03:23 PM, 20-Dec-2019
दिल्ली में तीन जगह प्रदर्शन, सात मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में इस वक्त तीन जगह जामा मस्जिद, सीलमपुर और जामिया नगर में प्रदर्शन चल रहा है। राहत की बात ये है कि सभी जगह पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। इसके साथ ही दिल्ली के कुल सात मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली के ये मेट्रो स्टेशन हैं बंद- चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन।
इन सभी स्टेशनों के सभी गेट बंद कर दिए हैं और यहां मेट्रो रुक नहीं रही।