12:05 PM, 31-Jan-2020
जामिया के घायल छात्र को एम्स से छुट्टी
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने की घटना में घायल हुए छात्र शादाब फारूक को शुक्रवार सुबह एम्स से छुट्टी दे दी गई। फारूक के दोस्त अल अमीन ने बताया कि सुबह आठ बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अल अमीन ने कहा, 'उसके पिता गुरुवार रात को दिल्ली पहुंचे लेकिन शादाब कश्मीर में अपने घर नहीं लौटेगा। वह विश्वविद्यालय में ही रहेगा।'