फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीए फाउंडेशन का परिणाम घोषित, 18.93% सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार की कनसिका व हैदराबाद की महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से 90.25 फीसदी अंक लाकर बनीं ऑल इंडिया टॉपर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईसीएआई की ओर से सितंबर में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। टॉपर की सूची में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। पहले स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया, जबकि तीसरे स्थान पर भी एक छात्रा ने जगह बनाई। परीक्षा में कुल 19,736 विद्यार्थी सफल हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 18.93 फीसदी रहा है।
सीए फाउंडेशन परीक्षा में हरियाणा के हिसार की कनसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने 400 में से 361 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया है। दोनों ने 90.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, अजमेर के स्पर्श खंडेलवाल और चेन्नई के जे जयंत ने 400 में से 359 अंक प्राप्त किए हैं, यह दोनों संयुक्त रूप से दूसरे टॉपर बने हैं। उनका प्रतिशत 89.75 फीसदी रहा है। तीसरे स्थान पर ग्वालियर की वैभवी सिंघल रही हैं। उन्हें 400 में से 358 अंक मिले हैं, उनका पास प्रतिशत 89.50 फीसदी है।
विज्ञापन

20.47 प्रतिशत पुरुष सफल
53,398 पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10,931 सफल रहे। पुरुषों का पास प्रतिशत 20.47 रहा। वहीं, 50,842 महिलाओं में से 8,805 ने सफलता मिली है। महिलाओं का पास प्रतिशत 17.32 प्रतिशत रहा है। इस तरह से भले ही ऑल इंडिया टॉपर लड़कियां रही हैं, लेकिन पास प्रतिशत में लड़के आगे रहे हैं।
विज्ञापन

आईसीएआई के अनुसार सितंबर 2026 की सीए फाउंडेशन परीक्षा देशभर के 580 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। संस्थान के अध्यक्ष सीए प्रसन्न कुमार डी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में एक जिम्मेदार चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने और ईमानदारी व पारदर्शिता के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें