फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाला सीए गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50 हजार रुपये का इनाम

Fri, 07 Jul 2023 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगी करने वाले बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया है। सीए अनिल कुमार बंसल(61) पूरे देश में ठगी कर रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगी करने वाले बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया है। सीए अनिल कुमार बंसल(61) पूरे देश में ठगी कर रहा था। आरोपी 25 फीसदी पैसा देकर कंपनियों से करोड़ रुपये का टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान ले लता था। इसके बाद ये सामान को लेकर गायब हो जाता था। आरोपी 5 वर्षों से फरार था। कोर्ट ने उसे धोखाधड़ी के दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया हुआ था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन

 

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार शिकायतकर्ता अरुण कुमार खत्री ने वर्ष 2018 में शिकायत दी थी कि एसबीएम एक्सपोर्ट लिमिटेड, कनॉट प्लेस, दिल्ली के मालिक अनिल कुमार बंसल ने भुगतान किए बिना फर्म के जाली दस्तावेजों पर सामान खरीद लिया। इसके अलावा यह भी पता चला कि ऐसे और भी शिकायतकर्ता हैं जिन्हें कथित व्यक्तियों द्वारा उसी तरीके से धोखा दिया गया। पीडि़तों से कुल 13.72 करोड़ ठग लिए हैं। जांच के दौरान, यह भी पता चला है कि आरोपी अनिल कुमार बंसल की कनॉट प्लेस में श्री बालाजी ओवरसीज के नाम से एक और फर्म थी। उसने मोती नगर निवासी पराग पाहवा से 500 एलईडी टीवी खरीदने के नाम पर 6 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ ठगी के दो मामले नोएडा में भी दर्ज हैं। शाखा में तैनात एसआई रवि सैनी को सूचना मिली थी कि आरोपी अनिल कुमार बंसल, रोहिणी में रह रहा है।
 

उपायुक्त अंकित सिंह व एसीपी नरेन्द्र सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप सिंह, एसआई रवि सैनी व एएसआई प्रदीप गोधारा की टीम ने सेक्टर-22, रोहिणी में घेराबंदी कर जालसाज चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ऐसे करता था ठगी-
आरोपी अनिल कुमार बंसल ने अपने दिल्ली व देशभर में पॉश इलाकों में अपने कार्यालय खोले। इसके बाद खुद को इलेक्ट्रॉनिक सामान के बड़े डीलर के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने पीडि़तों को झांसा दिया कि ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए उन्हें बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान की आवश्यकता है और पीडि़तों का विश्वास जीतने के लिए 25 फीसदी अग्रिम राशि का भुगतान भी किया। पीडि़तों का विश्वास जीतने के बाद उसने भुगतान किये बिना सामान की बड़ी खेप ले ली। बाद में शेष राशी का भुगतान नहीं किया। पुलिस ने सीए की गिरफ्तारी से दिल्ली के दो, बिहार का एक, अंबाला-हरियाणा का एक और गौतमबुद्ध नगर, यूपी के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

 
विज्ञापन

1978 में सीए किया था-
अनिल कुमार बंसल पॉकेट-1, सेक्टर-22, रोहिणी, दिल्ली का रहने वाला है। उसने 1978 में सीए की डिग्री पूरी की थी। वर्तमान में वह नरेला, बवाना और मुंडका स्थित विभिन्न कंपनियों के साथ फ्री-लांसर के रूप में काम कर रहा है। वह पिछले 05 वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अपना ठिकाना बदल कर रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें