फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुना विहार की सी-ब्लॉक सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस डिपो मार्ग पर भी गंदगी, शाम को बाजार पहुंचने वाले लोग धूल से हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में सी-ब्लॉक की प्रमुख सड़क लंबे समय से बदहाल है। टूटी सतह, गहरे गड्ढे, उड़ती धूल और रात में कई जगह बंद स्ट्रीट लाइटों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इसी मार्ग पर एक सरकारी व एक बड़ा निजी स्कूल, इलाके का सबसे बड़ा पार्क, जाफराबाद थाना स्थित हैं, जिससे दिनभर भारी आवाजाही रहती है। यमुना विहार बस डिपो की ओर जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे और किनारे जमा गंदगी के कारण रास्ता संकरा हो गया है। वाहनों के निकलने पर धूल का गुबार आसपास तक पहुंचता है।
विज्ञापन

शाम के समय यह इलाका खरीदारी और खानपान का प्रमुख केंद्र बन जाता है। पैदल ग्राहकों, दोपहिया, कार और ऑटो की भीड़ के बीच गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक अचानक रफ्तार कम करते हैं या दिशा बदलते हैं, जिससे जाम व धूल से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

रात में कई स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही हैं, जिससे अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें