फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार और चाकू से हमला, आधा दर्जन लोग घायल

Thu, 21 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 में सी-5 स्थित आस्था फर्नीचर पर दिनदहाड़े डकैती डालने और मालिक समेत कई कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस घटना को रुपये के लेनदेन का विवाद बता रही है।
विज्ञापन


आस्था फर्नीचर के मालिक जफर अब्बास का आरोप है कि  वर्ष 2000 में उन्होंने एक शख्स से सेक्टर-9 में 2.40 लाख का प्लॉट खरीदा था। वह शख्स कुछ दिनों से दबाव बना रहा है कि उसे प्लॉट वापस कर दिया जाए।

बुधवार दोपहर चाकू, रॉड और तलवार लेकर आए आरोपी सहित करीब 12 लोगों ने दुकान में धावा बोल दिया और जमकर मारपीट की। सारे बोर्ड व होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


दुकान से 15 लाख रुपये लूट लिए गए जबकि करीब साढ़े तीन लाख का फर्नीचर तोड़ दिया गया। कर्मचारी नबी हैदर, हसन, शाने हैदर, गुड्डन समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें