फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र से बेहोश कर युवती से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना के रहने वाले एक तांत्रिक ने साथी के साथ मिलकर दिल्ली निवासी एक युवती (19) के साथ करीब सात दिन पहले कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने किशोरी को तंत्र-मंत्र के बहाने बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


होश में आने पर किशोरी ने तांत्रिक व उसके साथी पर शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। सोहना थाना पुलिस ने पीड़िता किशोरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता किशोरी ने बताया कि उसे दिमागी दौरे पड़ते हैं। 14 मार्च को वह अपने चाचा के साथ दिल्ली से सोहना के शिव कुंड गर्म जलस्रोत के पास स्थित मस्जिद में तांत्रिक के पास दवाई लेने आई थी। वह दोपहर के समय तांत्रिक हनीफ  के पास पहुंची थी।
विज्ञापन

बारी-बारी से कार में ही किया गैंगरेप

उसने देर शाम को दवा देने की बात कहकर बैठा लिया। शाम होने पर उसने अपने साथी इरसाद को फोन कर बुला लिया। शाम होने पर तांत्रिक ने उसके चाचा को मस्जिद में ही रहने को कहा।

उसे कमरे पर ले जाने की बात कहकर कार में बैठा लिया। तांत्रिक व उसका साथी इरसाद उसे कार में बैठकार रात के अंधेरे में शहर के सुनसान स्थान पर ले गए।

वहां कार को रोकने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बेहोश कर दिया। तांत्रिक व उसके साथी ने उसके साथ बारी-बारी से कार में ही दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जब होश में आई तो सुनाई आपबीती

करीब तीन घंटे के बाद तांत्रिक और उसके साथी उसे वापस उसके चाचा के पास लाकर छोड़कर चले गए। उस समय वह बेहोशी की हालत में ही थी, तो कुछ बता नहीं सकी।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि किशोरी को चार दिन के बाद होश आया। उसने होश में आने के बाद आपबीती परिजनों को सुनाई।

सोहना थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक व उसके साथी के खिलाफ  सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें