नोएडा सेक्टर 75 में बायर्स का प्रदर्शन
- फोटो : लाल सिंह
नोएडा सेक्टर-75 के एम्स आरजी गोल्फ एवेन्यू-2 के खरीदारों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बिल्डर ने अभी तक सोसाइटी में लगी लिफ्ट का सेफ्टी ऑडिट नहीं कराया है। आए दिन लिफ्ट में खराबी और लिफ्ट फंसने की शिकायतें आती रहती हैं।
बिल्डर को फ्लैट का पूरा पैसा जमा कराने के लिए खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। खरीदारों ने रखरखाव में लापरवाही, कमजोर सुरक्षा व्यवस्था, स्वीमिंग पुल की खुदाई अब तक न होने, मनमाना शुल्क वसूलने सहित दूसरे अन्य मुद्दों पर रविवार को बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खास बात यह कि बिल्डर या रखरखाव करने वाली कंपनी का कोई प्रतिनिधि बुलाने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचा।
नोफा की दूसरी जनरल एसेंबली संपन्न
नोएडा। सेक्टर-61 में रविवार को नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (नोफा) की दूसरी जनरल एसेंबली बुलाई गई। इसमें सभी सदस्यों के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी पहुंचे। बैठक में नोफा की ओर से नोएडा में फ्लैट खरीदारों को हो रही परेशानी से अवगत कराया और इसके निदान की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।