फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बना महिला करने लगी परेशान, व्यापारी ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे लोगों से परेशान एक कारोबारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की शिनाख्त सोहनवीर उर्फ सोनू (35) के रूप में हुई है। सोहनवीर का शव उसके घर से बरामद हुआ।
विज्ञापन


दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास से तीन पेज का हिन्दी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में सोहनवीर ने एक महिला व दो लड़कों का जिक्र करते हुए ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं।

रुपये न देने की सूरत में वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी गई है। छानबीन के बाद पुलिस ने जबरन वसूली, आत्महत्या के मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोहनवीर अपनी पत्नी निक्की के साथ बी-2/811, गली नंबर-30, हर्ष विहार में रहता था। सोहनवीर का मेडल व ट्रॉफी बनाने का काम था।
Trending Videos

घर से दुर्गंध के बाद खुला मौत का राज

एक-डेढ़ साल पहले सोहन की मुलाकात एक महिला से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई। पत्नी निक्की को जब इसका पता चला तो उसने झगड़े के बाद पांच-छह माह से अपने पति से अलग मायके में रहना शुरू कर दिया था।

इधर, महिला ने दो लोगों के साथ मिलकर सोहनवीर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शुरूआत में सोहनवीर ने कुछ रुपये आरोपियों को दिए भी थे।

आरोपियों ने अब उससे अब दो लाख रुपये मांगना शुरू कर दिया था। बुधवार को सोहनवीर काफी परेशान था। भाई पंकज ने उससे पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। इधर शुक्रवार दोपहर बाद पंकज को पड़ोसियों ने उसके घर से दुर्गंध आने के बारे में बताया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में बताया अपनी मौत का कारण

पुलिस की मौजूदगी में जब सोहनवीर के घर का ताला तोड़ा गया तो पंखे से लटका सोहन का शव बरामद हुआ। शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस आशंका जता रही है कि बुधवार को ही सोहन ने फांसी लगा ली।

उसके पास से मिले सुसाइड नोट में सोहन ने अपनी मौत के लिए महिला व दो युवकों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें