फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने कारोबारी को कार समेत किया अगवा, एक गिरफ्तार  

Tue, 02 Jul 2019 07:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

बेगमपुर इलाके में सोमवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को एक्सयूवी कार समेत अगवा कर लिया और सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर उसे नीचे उतारकर कार समेत फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जीपीएस की मदद से पता लगाकर कंझावला से कार को बरामद कर भाग रहे एक बदमाश नांगल पठानी, रेवाड़ी हरियाणा निवासी रॉबिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

पुलिस के अनुसार बुध विहार फेज-वन निवासी नरेश सिंघला (45) का बवाना में प्लास्टिक दानेे की फैक्टरी है। रविवार रात नरेश सिंघला अपने पिता टेकचंद सिंघला के साथ एक्सयूवी कार से घर आ रहा था। 
विज्ञापन


कार उसके पिता चला रहे थे जबकि वह पिछली सीट पर बैठा था। जैसे ही उसकी कार सौ फुटा रोड पर पहुंची एक अल्टो कार सवार बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। 

कार से तीन युवक नीचे उतरे। एक बदमाश ने टेकचंद को पिस्टल दिखाकर उसे नीचे उतरने के लिए कहा। टेकचंद के नीचे उतरते ही बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। जबकि दो अन्य बदमाश पिछली सीट पर बैठ गए। एक बदमाश ने नरेश के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर उससे मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अगवा कर ले जाने लगे। 

कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने नरेश को नीचे उतार दिया। इसी बीच टेकचंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि कार में जीपीएस लगा हुआ है। जीपीएस में कार का लोकेशन कंझावला स्थित एक अस्पताल के पास आ रहा था। 

पीसीआर कर्मियों ने लोकेशन वाली जगह पर दबिश दी। जहां नरेश सिंघला की कार दिख गई। उधर पुलिस को देखकर कार में सवार बदमाश कार को छोड़कर भागने लगे जिनका पुलिस ने पीछा किया और एक बदमाश को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें