फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग से दुकानें खाली करने के मूड में कारोबारी, डीसीपी से की मुलाकात

Sun, 08 Mar 2020 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- होली पर भी दुकानदारों को उठाना पड़ रहा भारी नुकसान
- 85 दिन से रास्ता रोककर चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन के कारण इलाके का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है
विज्ञापन
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहीन बाग में 85 दिन से रास्ता रोककर चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन के कारण इलाके का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। कालिंदी कुंज मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने दक्षिण-पूवी जिले के डीसीपी से मुलाकात कर कहा कि होली जैसे बड़े पर्व पर भी दुकानें बंद होने से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए ज्यादातर दुकानदार किराये पर ली हुई दुकानों को खाली करने का मन बना रहे हैं। उधर, कुछ ही दिन बाद रमजान माह शुरू होने वाला है। तब तक भी रास्ता खाली न हुआ तो उन्हें आगे भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


डीसीपी आरपी मीणा से मुलाकात के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने दबी जुबान में कहा कि वे तत्काल रास्ता खाली होने के पक्ष में हैं, क्योंकि इससे उनके कारोबार में भारी नुकसान हो रहा है। करीब 100 दुकानदार तीन महीने से बगैर किसी आमदनी के भारी-भरकम किराया दे रहे हैं। व्यापारियों ने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उधर, प्रशासन ने मामला सुप्रीम कोर्ट में होने की वजह से हस्तक्षेप से साफ इनकार कर दिया है।

होली के मद्देनजर आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
होली के त्योहार को देखते हुए शाहीन बाग में प्रदर्शनस्थल, कालिंदी कुंज और सरिता विहार की ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बेरिकेड के दोनों तरफ पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पुलिस को आशंका है कि कोई शरारती तत्व इस दौरान शांति भंग की कोशिश कर सकता है। इलाके से गुजरने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें