फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख नहीं देने के लिए सवा करोड़ लूट की झूठी शिकायत, जांच में सच उगला

Wed, 23 Jan 2019 07:26 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
good work by delhi police
विज्ञापन

नई दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक कारोबारी ने पार्टी को मोटी रकम नहीं देनी पड़े, इसलिए एक करोड़ 20 लाख की लूट की झूठी शिकायत पुलिस से कर दी। लूट की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू की, लेकिन पूछताछ में खुलासा हो गया कि कारोबारी ने लूट की झूठी शिकायत की है, तब पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस अब झूठी शिकायत करने वाले कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करोलबाग के रैगरपुरा में रहने वाले अजीत जैन का भागीरथ पैलेस में दवा का कारोबार है। सोमवार को कारोबारी को अपनी एक पार्टी को एक करोड़ 20 लाख रुपये की पेमेंट करनी थी, लेकिन वह पार्टी को रुपये नहीं देना चाहता था। मंगलवार को वह पार्टी के पास पहुंचा और उसे लूट की झूठी बात बताई। उसने पार्टी को विश्वास दिलाने के लिए पुलिस को भी लूटपाट की शिकायत दे दी।

उसने बताया कि सोमवार रात उसने अपने नौकर विवेक के जरिये पार्टी को एक करोड़ 20 लाख रुपये भेजे थे, लेकिन झंडेवालान इलाके में हनुमान मंदिर के पास हथियारबंद तीन बदमाश उससे लूटपाट कर फरार हो गए। पहले यह मामला मंदिर मार्ग थाने के पास भेजा गया, लेकिन घटनास्थल पहाड़गंज थाना इलाके में होने की वजह से मामले की जांच पहाड़गंज थाना पुलिस ने शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान कारोबारी और उसके नौकर से पूछताछ की। दोनों के बयान अलग थे, इसलिए पुलिस ने कारोबारी से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और सारी सच्चाई पुलिस को बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें