फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की पिटाई, नाखूनों और घुटनों पर हथौड़ी से वार, पत्नी ने ऐसे बचाई जान

Mon, 16 Sep 2019 10:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली में सट्टे में हार का ठीकरा कारोबारी दोस्त पर फोड़कर एक व्यक्ति ने उसे बुलाकर अपने फ्लैट में बंधक बना लिया। परिवार से रुपये मंगाने से मना करने पर उसके नाखूनों और घुटनों पर हथौड़ी से वार किए गए। 
विज्ञापन


किसी तरह 3.30 लाख रुपये देने पर भी दोस्त संतुष्ट नहीं हुआ तो उसने पत्नी से पुलिस को खबर करा दी। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने उसे दोस्त के फ्लैट से मुक्त करा अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले रवि गोयल कारोबारी हैं। बुधवार रात वे अपने दोस्त विक्की मनचंदा के साथ एक क्लब में जुआ खेलने गए। दोनों वहां 4.60 लाख रुपये हार गए। 
विज्ञापन


रवि पर हार का ठीकरा फोड़कर विक्की उनसे रुपये वापस मांगने लगा। रवि ने मना कर दिया। शनिवार रात विक्की ने रवि को धोखे से अपने फ्लैट पर बुलाकर बंधक बना लिया। वहां पहले से कुछ अन्य लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन

उन्होंने रवि पर परिजनों से साढ़े सात लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाया। मना करने पर बुरी तरह पीटा और हथौड़ी से उसके नाखूनों और घुटनों पर वार किए। 

रवि ने किसी तरह 3.30 लाख रुपये मंगवाकर विक्की को दिए, लेकिन आरोपी बाकी रुपये मांगने लगे। परेशान होकर रवि ने पत्नी को सारी बात बताकर पुलिस को खबर करने के लिए कहा। 

पत्नी ने ऐसा ही किया। इधर, मामला पुलिस तक पहुंचने की भनक लगी तो आरोपी रवि को फ्लैट में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल रवि को फ्लैट से मुक्त करा अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें