फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Fri, 28 Nov 2014 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के सदस्यता अभियान को आम लोगों के बीच ले जाने के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने बृहस्पतिवार को बसों में सदस्यता अभियान चलाने का कार्यक्रम शुरू किया। कनॉट प्लेस स्थित शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल से चलने वाली बसों में चढ़कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को भाजपा के सदस्यता अभियान से अवगत कराया और लोगों को मोबाइल फोन के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल के परिसर में बैठे हॉकर्स और कुछ बसों में यात्रियों के बीच सदस्यता अभियान को स्वयं रखा। उनके साथ भाजयुमो के अध्यक्ष नकुल भारद्वाज भी थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी के सदस्यता अभियान को युवाओं के बीच ले जाने के लिए प्रतिदिन विश्वविद्यालय परिसर, कनॉट प्लेस, नेताजी सुभाष प्लेस, नेहरू प्लेस, विभिन्न मॉलों, मल्टीप्लेक्स सिनेमा घरों के साथ कॉफी शॉप पर जाएं।

दूसरी ओर पार्टी के सदस्य अधिवक्ता सदस्यता अभियान और प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान को वकीलों और उनसे जुड़े लोगों के बीच भी ले गए। पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में आयोजित सभा में सतीश उपाध्याय ने उनसे भाजपा का सदस्य बन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के संकल्प की पूर्ति में सहयोग करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश कार्यालय में पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की बैठक हुई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा की पकड़ और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोेर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें