हादसे में सोसाइटी की दीवार के पास भगत सिंह के मोमोज की रेहड़ी पर काम करने वाले दीपक और सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दीपक ने दम तोड़ दिया। वहीं सुशील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीम बस चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- नशे में था ड्राइवर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय बस चालक शराब के नशे में था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल हुआ है। पुलिस की टीम चालक की तलाश में जुटी है। वहीं हादसे में बस सवार लोग सहम गए। बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटे लगी है।
मौके पर मची अफरातफरी, वीडियो हुआ वायरल
इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के पास कई दुकानें और रेहड़ियां लगती हैं। शाम के वक्त काफी संख्या में लोग वहां मौजूद होते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर बस की दिशा थोड़ी बदल जाती तब कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना के बाद की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।