फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खजुरी में बदला बस रूट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों ने पुराने रूट से बस चलाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। खजुरी इलाके में बस सेवा से जुड़ा बदलाव हजारों यात्रियों के लिए रोजाना की परेशानी बन गया है। पहले जिन बसों का संचालन खजुरी फ्लाईओवर के नीचे से होता था, वे अब फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हैं। इस कारण लोगों को बस पकड़ने के लिए काफी दूरी पैदल तय कर फ्लाईओवर के शुरुआती हिस्से तक पहुंचना पड़ रहा है।
आरडब्ल्यूए अधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो रोज नौकरी, स्कूल, कॉलेज या अन्य कामों के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं। पहले खजुरी चौक पर बस उपलब्ध हो जाती थी, लेकिन अब बस तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सुबह और शाम के समय यह परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए निवासियों का कहना है कि बस रूट बदल दिया गया, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि परिवहन विभाग मौके का निरीक्षण कर व्यवस्था की समीक्षा करे। या तो कुछ बसों का संचालन पहले की तरह फ्लाईओवर के नीचे से हो या यात्रियों की सुविधा के अनुरूप नया स्टॉप बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें