बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि यात्रियों ने कोई भी शिकायत करने से इनकार कर दिया। अलीपुर थाना पुलिस बस को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अलीपुर थाना पुलिस को करनाल रोड पर यात्रियों से भरी बस के पलटने की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि दिल्ली के रहने वाले सभी यात्री समालखा में आयोजित निरंकारी सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यात्री दूसरी बस में सवार होकर वहां से चले गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी यात्री ने कोई लिखित बयान पुलिस को नहीं दिया है।