फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के किराए में बढोत्तरी, इन राज्यों में जाने के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Wed, 13 Apr 2016 05:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऩई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली से हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और यूपी आने-जाने वाली अंतर्राज्यीय बसों का किराया बढ़ गया है। पंजाब रोडवेज ने पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आने-जाने वाली बसों पर पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं, यूपी में टोल टैक्स बढ़ने के चलते आनंद विहार आईएसबीटी से जाने वाली बसों के किराये में अलग-अलग स्थानों के लिए 11 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। इन राज्यों के लिए करीब तीन हजार बसें दिल्ली से निकलती हैं, जिसमें करीब एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

बता दें कि पंजाब रोडवेज ने पिछले हफ्ते पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराये में बढ़ोतरी कर दी है। वह पहले 87 पैसे प्रति किलोमीटर के आधार पर किराया लेता था, जो अब 92 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन

यात्रियों को अब दो से 12 रुपये तक अधिक किराया देना पड़ेगा

- फोटो : amar ujala
उसके किराया बढ़ाने का असर पंजाब की सीमा से होकर गुजरने वाली बसों पर भी पड़ा है। ट्रांसपोर्ट समझौते के तहत यदि कोई स्टेट रोडवेज किराया बढ़ाता है तो फिर उस प्रदेश से होकर गुजरने वाली विभिन्न प्रदेश रोडवेज की बसों का किराया भी नए किराये के तहत बढ़ता है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आने-जाने वाली अंतरराज्यीय  बस सेवा पंजाब सीमा से होकर गुजरती हैं।  दिल्ली से हिमाचल प्रदेश में विभिन्न शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को अब दो से 12 रुपये तक अधिक किराया देना पड़ेगा।

जबकि, सबसे अधिक जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्रियों को देना होगा। क्योंकि जम्मू आने-जाने वाली बस सबसे अधिक पंजाब प्रदेश की सीमा से होकर गुजरती है। जम्मू कश्मीर जाने-आने वाली बसों के किराये में करीब 30 से 35 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज ने पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया है।

रोडवेज बस - फोटो : file photo
पंजाब रोडवेज ने पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया है। इसके तहत तीन वर्गों में हिमाचल रोडवेज की सभी प्रकार की बस सेवाओं में 2 से 12 रुपये तक किराया बढ़ा है। सामान्य बस सेवा में दिल्ली से शिमला बाया चंडीगढ़ दो रुपये, दिल्ली से ऊना की और आठ रुपये और कुल्लू मनानी जाने वाली बसों पर छह रुपये पड़ा है। वहीं, लग्जरी बस सेवा यानी वोल्वो में 9 से 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
-दर्शन सिंह, अधिकारी हिमाचल रोडवेज, आईएसबीटी कश्मीरी गेट।

उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स बढ़ने का असर एक अप्रैल से बस यात्रा पर भी पड़ा है। टोल टैक्स के चलते यूपी में यात्रा महंगी हो गई है। आनंद विहार आईएसबीटी में यूपी रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, टोल टैक्स बढ़ने से पहले एक्सप्रेस वे से लखनऊ जाने वाली वोल्वो बस का किरया 551 रुपये था, जो कि अब 577 रुपये हो गया है। हालांकि कुल मिलाकर अलग-अलग स्थानों के लिए 11 से 20 रुपये किराये में वृद्धि हुई है।
-बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, यूपी रोडवेज आनंद विहार, आईएसबीटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें