फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध का खौफनाक अंत: महिला की हत्या, शराब विवाद या पैसों का लालच? शादीशुदा कंडक्टर की कहानी में कई झोल

Fri, 28 Nov 2025 01:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी वीरेंद्र कुमार ने महिला के शव को कार में रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा नशे में होने की वजह से वह कार नहीं चला पाया। शव को कार में ही छोड़कर घर आकर सो गया।
विज्ञापन
Murder Demo - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावला इलाके में कलस्टर बस के 35 साल के कंडक्टर ने शराब पीने को लेकर हुए झगड़े में सहमति संबंध में रहने वाली 44 साल की महिला की कोहनी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी वीरेंद्र कुमार ने महिला के शव को कार में रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा नशे में होने की वजह से वह कार नहीं चला पाया। शव को कार में ही छोड़कर घर आकर सो गया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से महिला का शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सवा नौ बजे पुलिस को दीनपुर एक्सटेंशन में स्विफ्ट कार में एक महिला का शव होने की जानकारी मिली। पहुंची पुलिस ने लॉक कार की पिछली सीट पर एक महिला का शव देखा। पूछताछ में पता चला कि महिला दीनपुर एक्सटेंशन में रहने वाले शादीशुदा वीरेंद्र कुमार के साथ दो साल से सहमति संबंध में रह रही थी।

मृतका के चेहरे पर कुछ खरोंच के निशान थे। वीरेंद्र कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि शराब पीने का विरोध करने पर उनके बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उसने कोहनी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वह शव को कार तक लाया और उसे ठिकाने लगाने के लिए कार चलाने लगा, लेकिन नशे में धुत होने की वजह से वह कार को सौ मीटर भी नहीं चला पाया। वह शव को कार में ही छोड़कर घर आया और सो गया।

शराब पीने के विवाद या छुटकारा पाने के लिए की हत्या?
शराब पीने भर के विवाद में वीरेंद्र कुमार ने महिला की हत्या की, या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस पूरे प्रकरण का खुलासा करने के लिए आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही। पुलिस को आशंका है कि आरोपी शादीशुदा है और वह महिला से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या की है।

शुरुआती जांच में पता चला कि वीरेंद्र मूलत: ढिचाऊं गांव का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वहीं महिला की पहचान राजनगर पालम निवासी राधा के रूप में हुई है। राधा के पिता काफी पहले अमेरिका चले गए थे। वहीं पर उनका देहांत हो गया। महिला अपने पति के साथ पालम के राजनगर में रहती थी। उसके पति की कैंसर से मौत हो गई। उसके बाद वह अकेली रहती थी। बाद में महिला वीरेंद्र से मिलने जुलने लगी।

दोनों पहले महिला के पालम स्थित मकान में रहते थे। बाद में वीरेंद्र ने पालम के मकान को बेच दिया। महिला के घर को बेचने के बाद अगस्त में वीरेंद्र ने उस पैसे से छावला में अपने नाम से तीन मंजिला घर खरीद लिया, जहां दोनों रहने लगे। जांच में पता चला कि मकान बिकने से मिले 21 लाख रुपये वीरेंद्र ने अपने पास ही रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि उस पैसे को लेकर दोनों के बीच अकसर विवाद होता था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि 25 नवंबर की देर रात दोनों शराब पी रहे थे, तभी झगड़ा हो गया। पूछताछ में अभी तक उसने झगड़े का सही कारण नहीं बता रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने कुछ दोस्तों की मदद भी ली। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे मकसद क्या था और उसने साजिश के तहत तो नहीं हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें