फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 130 दुकानें जलीं

Sun, 17 Mar 2019 03:30 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फर्नीचर मार्केट
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लकड़ी और फोम का सामान होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग में 130 दुकानें जल गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के 4.36 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है। मार्केट में पुराने और नए फर्नीचर की करीब 500 दुकानें हैं। आग की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

उधर शोर-शराबे के बीच लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग को बढ़ने से रोका। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय निवासी इजहार सलमानी ने बताया कि मार्केट में ज्यादातर फर्नीचर की दुकानें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें