फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जल रहा चालक मदद करो मदद करो चिल्लाता रहा और पुलिस देखती रही

Sun, 29 Jan 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
जला हुआ ट्राला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्टीय राजमार्ग पर डंपर और ट्राले की भिड़ंत में एक चालक जिंदा जल गया। इस दौरान पास से गुजर रही पुलिस को मदद के लिए ट्राले में जल रहे चालक ने कई आवाज लगाई मगर पुलिस ने कोई मदद नहीं की। 
विज्ञापन



25-26 जनवरी की रात्रि सवा 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए पर संतुलन बिगड़ जाने के कारण ड़ंपर से एक ट्राला जा टकराया। भीषण टक्कर से ट्राला के कैविन में ड्राइवर फंस गया और परिचालक का भी कोई अता-पता नहीं रहा। 


देखते ही देखते आग की चपेट में पूरी गाड़ी आ गई गाड़ी के अंदर घू-धू कर ड्राइवर जलने लगा। मेवात क्षेत्र के गांव सांठावाड़ी के उसी वक्त गुजरने वाले ड्राइवर ने गाड़ी में जल रहे ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी तो उसने 100 नबर पर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन



पुलिस घटना स्थल पर केवल 5 मिनट में जरूर पहुंच गई क्योंकि घटनास्थल से थाने की महज 2 किलोमीटर थी। 

दमकल की गाड़ी में पानी भी नहीं था

दुर्घटनाग्रस्त ट्राला। - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद के अनुसार, पुलिस को देखकर गाड़ी के कैविन में जल रहा चालक रजत चिल्ला-चिल्लाकर पुलिस से मदद मांगता रहा किंतु कोई पुलिस वाला इतनी हिमत नहीं जुटा पाया कि खिड़की खोलकर आग में जल रहे चालक को बचाया जा सके।


पुलिस ने दमकल विभाग को फोन किया और करीब 25 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हद तो तब हो गई जब दमकल की गाड़ी में पानी की एक बूंद नहीं थी और कैविन के अंदर जल रहा चालक चिल्ला-चिल्लाकर बचाने की अपील कर रहा था।


करीब 300 मीटर की दूरी पर पिथोरपुरी मोड़ से दमकल की गाड़ी पानी भरकर लाई तब जाकर भीषण आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल अलआफिया मांड़ीखेड़ा में पहुंचाया। तब तक उसकी जान जा चुकी थी। 
विज्ञापन

गाड़ी के केबिन से मांस और हड्डियां मिलीं 

file photo - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार 11 बजे तक भी डंपर से धुंआ निकलता देखा गया। गाड़ी के कैविन में जली हुई हड्डियां व मांस के टुकडे़ मिले है। जिससे परिचालक यानि खल्लासी की मौत भी कैविन में होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। चालक की पहचान डे़राखुर्द इटावा निवासी रजत के रूप में हुई है। 


दोनों गाड़ियां मांड़ीखेड़ा स्थित राजमार्ग से बड़कली चौक होते हुए गुरूग्राम, दिल्ली, उत्तरप्रदेश जा रही थी। जबकि ट्राला नबर यूपी 14 एफटी 2970 में       भरा सामान जल गया और ड़ंपर नबर एचआर 74 ए 2212 में रोड़ियां भरी हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामकिशन बागड़ी ने बताया कि घटना आधी    रात की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें