फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध लगा लाखों के जेवर व नकदी चोरी 

Wed, 01 May 2019 12:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

फरीदाबाद में चोरों ने सेक्टर-16 स्थित एक मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर, 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सेक्टर-16 निवासी पुरुषोत्तम लाल पाठक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को चोरों ने उनके घर में सेंध लगा लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय उनका परिवार बाहर गया हुआ था। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।

विज्ञापन

चोर उनके घर से एक जोड़ी सोने के कड़े, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, सोने का एक लॉकेट और एक अंगूठी, सात जोड़ी हीरे के टॉप्स, सोने की एक चेन, चांदी की पांच घड़ियों के अलावा छोटी-बड़ी की बालियों की जोड़ी, एक गणेश जी की मूर्ति, दस हजार रुपये और 40 डॉलर चोरी कर ले गए। 

उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, जिससे चोरों का सुराग लग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें