राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के संतनगर इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव घर में मिले। इनमें से 10 डेडबॉडी फांसी के फंदे से लटके हुए थे। एक बुजुर्ग महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। पुलिस अनुमान लगा रही है कि इस महिला की मौत गला घोटने से हुई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले पर गहराई से विचार करने पर भी ये नहीं पता लग पा रहा कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस के अनुसार वह दोनों एंगल पर जांच कर रही है। आइए देखें किन सवालों में उलझी हुई है पुलिस...
विज्ञापन
2 of 6
11 deadbody
जांच के दौरान इन सवालों में उलझी पुलिस
1- पड़ोसियों ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था, ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि दरवाजा किसने और क्यों खोला था।
2- पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला का गला घोटकर मारा गया है। उसका मर्डर किसने और क्यों किया?
विज्ञापन
3 of 6
11 deadbodies
3- मौके पर कोई लूटपाट नहीं की गई है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को किसी नजदीकी आदमी ने अंजाम दिया है।
4- इसके अलावा 10 लोगों का एक साथ सुसाइड करने का कारण समझ से परे हो गया है।
4 of 6
burari case
5- अगर इसे सुसाइड माना जाए तो घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला?
6- इन सबके बीच एक बड़ा सवाल है कि अगर घर में कोई बाहरी आया तो घर में मौजूद कुत्ता क्यों नहीं भौका? कुत्ता ठीक उसी छत पर बंधा था, जिस छत के नीचे जाल से लटके हुए शव मिले।
विज्ञापन
5 of 6
Burari
7- अगर मर्डर हुआ है तो इसका कारण नहीं पता चल रहा है क्योकि घर में काफी कैश रखा था लेकिन उसे किसी ने छुआ तकनहीं क्यों?
8- जाल से लटके 10 डेडबॉडी के कुछ बॉडी के हाथ, पैर और आंख पर पट्टी क्यों बंधे थे?
9- कुछ बॉडी के पैर जमीन से टच हो रहे थे तो क्या उन्हें भी मार कर लटकाया गया, जिससे वो भी आत्महत्या लगे।
10- देखने से लगता है कि सभी ने एक जगह ही खुदकुशी की, ऐसे में क्या पहले मरने वाले को देखकर दूसरे वाले का डर नहीं लगा?