फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: बाइक काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दबंगों ने किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 10:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में बाइक को काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ते ऊपर दबंगों ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अम्लेश्वर थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल को काटने की सूचना पर डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों ने डायल 112 में तैनात आरक्षक की पिटाई कर पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के अमलेश्वरडीह तालाब के पास कुछ लड़के एक बाइक लाकर उसके पार्ट्स खोल रहे हैं। गाड़ी चोरी की लग रही है। इसकी सूचना पर डायल 112 में तैनात आरक्षक प्रीतम सिंह हरिवंश, चालक रूपेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी डायल 112 को देखकर भागने लगे आरक्षक ने दौड़कर एक लड़के को पकड़ा, जिसने अपना नाम पवन निषाद बताया। 
इसके बाद अन्य आरोपियों ने उसे छोड़ने के लिए हाथ में बांस बल्ली, चाकू समेत अन्य हथियार लेकर पहुंचे और आरोपी आरक्षक पर टूट पड़े। इसके बाद आरक्षक प्रीतम सिंह को चाकू दिखाकर गाली-गलौज की और आरोपी पवन को छोड़ने कहा। इतना ही नहीं छोड़ने पर जान से मार देने की धमकी दी। आरक्षक प्रीतम सिंह से मारपीट कर प्रीतम के हाथ में पहने हुए सोनाटा कंपनी की घड़ी छीनकर पुलिस के डायल 112 गाड़ी में लकड़ी के बल्ली से वाहन के शीशे को तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि पवन निषाद नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके साथी खिलेश दास मानिकपुरी, मनीष साहू, रूपेंद्र साहू के साथ मिलकर चोरी की बाइक के पार्ट्स को खोल रहे थे। इसी दौरान पुलिस आ गई, जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस के जवान के साथ मारपीट करते हुए पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ किए। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए चाकू-पेंचकस और अन्य सामान बरामद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें