फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में फंसी गोली, डॉक्टरों ने बता दी मामूली चोट, सरकारी डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान पर आई

Fri, 09 Aug 2019 09:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नोएडा में सरकारी डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। मरीज के सिर में गोली फंसी हुई थी और डॉक्टर ने घाव को मामूली चोट बता पट्टी करके घर भेज दिया था। जब तीन दिन बाद पीड़ित के सिर में दर्द हुआ तो निजी अस्पताल में कराई जांच में सच सामने आया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों की लापरवाही पर पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को प्रदर्शन भी किया। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बीती चार अगस्त को रीलखा गांव निवासी महेश का भतीजा एलकार गांव के ही सब्जी विक्रेता शरीफ के साथ सिकंदराबाद से गाड़ी में सब्जी भरकर ला रहा था। 

दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर कनारसी गांव के  बदमाशों ने करीब 4 किलोमीटर तक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के वक्त शरीफ सिर में गोली लगने से घायल हुआ था। 
विज्ञापन


पीड़ित को पुलिस ने पहले दनकौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टर ने गोली की वजह से मामूली घाव बताते हुए जिला अस्पताल में एक्सरे के लिए रेफर किया था। यहां डॉक्टरों ने एक्सरे किया, लेकिन पीड़ित परिवार को अगले दिन आने के लिए कहा। 
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि दोनों अस्पताल के डॉक्टर सिर में लगी गोली को पहचाने में नाकाम रहे। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर जिला अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि सर्जन ने एक्सरे जांच रिपोर्ट आने से पहले पीड़ित की मरहम पट्टी करने के बाद उन्हें अगले दिन अस्पताल में बुलाया था। लेकिन तीन दिनों में कोई भी जांच रिपोर्ट लेने के लिए नहीं पहुंचा।

अस्पताल में हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजकर लोगों को शांत कराया गया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 
- डॉ अनुराग भार्गव, सीएमओ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें