फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क और फुटपाथ कराए गए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्रवाई की निगरानी सहायक अभियंता और जूनियर अभियंता ने की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-21 और सेक्टर-22 में सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान पोचनपुर क्रॉसिंग और सेक्टर-22 स्थित आरटीओ कार्यालय के आसपास के इलाकों से अवैध कब्जे हटाए गए। कार्रवाई की निगरानी सहायक अभियंता और जूनियर अभियंता ने की। अभियान के लिए जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर, ट्रक और पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर-23 थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके। इसके अलावा कई रेहड़ी-पटरी और ठेले भी हटाए गए। कार्रवाई के बाद सेक्टर-22 स्थित मनीष मॉल के आसपास की सड़कें और फुटपाथ पूरी तरह खाली नजर आए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें